अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: शादी में गए परिवार के घर से 17 वर्षीय किशोरी लापता, नकदी-जेवर ले जाने का आरोप

On: November 5, 2026 5:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: शादी में गए परिवार के घर से 17 वर्षीय किशोरी लापता, नकदी-जेवर ले जाने का आरोप

पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह परिवार के साथ पुत्री को अपनी सास के साथ छोड़कर शादी समारोह में गई थी।जब वह वापस घर लौटी तो उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली।
पीड़िता के अनुसार,आसपास और रिश्तेदारों में जानकारी करने पर पता चला कि उसकी पुत्री को नियामत अली पुत्र इकराम अली, रफीक पुत्र इकराम अली,जैब पुत्र इकराम अली, जुनैद पुत्र नियामत अली तथा सोनतारा पुत्री नियामत अली कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
महिला ने आरोप लगाया कि घर से तीन लाख नौ हजार रुपये नकद, चांदी के चार आभूषण तथा अन्य सामान भी गायब है,जिसकी कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply