अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM योगी आदित्यनाथ ने PMउज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल की दी सौगात

On: November 3, 2026 8:16 PM
Follow Us:
CM योगी आदित्यनाथ
---Advertisement---

जनपद अमरोहा के 1,64,159 उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों को मिलेगा योजना का लाभ, दीपावली पर गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

अमरोहा, 03 नवंबर 2026

CM योगी आदित्यनाथ  द्वारा आज लखनऊ स्थित लोक भवन से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली के पावन अवसर पर निःशुल्क गैस रिफिल उपलब्ध कराने की योजना का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का जनपद अमरोहा में भी सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर विधायक धनौरा श्री राजीव तरारा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना देश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। योजना का लाभ प्रत्येक पात्र गृहणी तक पहुंचना चाहिए, ताकि किसी भी महिला को रसोई में ईंधन की समस्या का सामना न करना पड़े।

योगी बोले- UP में महिला श्रम भागीदारी 13% से बढ़कर 36%, सुरक्षा से समृद्धि तक

उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों से कहा कि उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को गैस रिफिल प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें अनावश्यक रूप से लाइन में न लगना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से हुई थी, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपने संबोधन का समापन करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, यही सरकार का मूल उद्देश्य है।

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना तथा महिलाओं को धुएं से होने वाली परेशानियों से मुक्ति दिलाना है। दीपावली के अवसर पर निःशुल्क गैस रिफिल की यह सौगात गरीब परिवारों के लिए विशेष राहत लेकर आई है।

 

सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल से महिलाओं को स्वच्छ रसोई का लाभ मिलेगा और त्योहार की खुशियां भी दोगुनी होंगी। उन्होंने बताया कि जनपद अमरोहा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुल 1,64,159 गैस कनेक्शनधारक पंजीकृत हैं, जिन्हें इस योजना के माध्यम से निःशुल्क गैस रिफिल का लाभ प्रदान किया जाएगा। इससे जनपद के हजारों गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को दीपावली के अवसर पर बड़ी राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश में 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि 1.89 करोड़ कनेक्शनधारकों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply