अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: विधुत विभाग की एंटी करप्शन टीम ने फिर मारा नगर में छापा, आधा दर्जन कटिया चोर पकड़े

On: November 3, 2026 7:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: विधुत विभाग की एंटी करप्शन टीम ने फिर मारा नगर में छापा, आधा दर्जन कटिया चोर पकड़े

​सहसवान। नगर में विधुत विभाग की एंटी करप्शन टीम द्वारा तड़के सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोग चोरी से बिजली जलाते पकड़ लिए।बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत एंटी करप्शन एवं स्थानीय बिजली विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आज तड़के 5 बजे विशेष चेकिंग अभियान चलाया।जिससे विधुत चोरों में कार्रवाई से हड़कंप मच गया।चेकिंग के दौरान मौके पर 6 लोगों को सीधे कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया,जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उपखंड अधिकारी जयप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया बिजली विभाग को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विद्युत चोरी की शिकायतें मिल रही थीं।इस पर कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम जिसमे अवर अभियंता आशुतोष त्रिपाठी, अवर अभियंता विनोद कुमार एवं हरिपाल तकनीकी विधुत आदि शामिल रहे।
​अचानक हुई इस चेकिंग से बिजली चोरी करने वालों को संभलने का मौका नहीं मिला।मौके पर ही 6 उपभोक्ताओं/व्यक्तियों को केबल काटकर अवैध रूप से बिजली जलाते पाया गया।विभाग द्वारा इन सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने और जुर्माना लगाने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उपखंड अधिकारी ने जयप्रकाश ने भविष्य में भी इस तरह के औचक चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें एवं कानूनी कार्रवाई व भारी जुर्माने से बचें।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply