अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dehgwan News: निशु क्लिनिक उस्मानपुर प्रबंधक के विरुद्ध चिकित्सा अधीक्षक ने कराया मुकदमा दर्ज

On: November 1, 2026 11:52 AM
Follow Us:
Dehgwan News:
---Advertisement---

Dehgwan News: निशु क्लिनिक उस्मानपुर प्रबंधक के विरुद्ध चिकित्सा अधीक्षक ने कराया मुकदमा दर्ज

एक सप्ताह पूर्व दिया गया था कारण बताओं नोटिस, प्रबंधक ने नहीं दिया जवाब

सहसवान।दहगवां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पीयूष यादव ने ग्राम उस्मानपुर में चल रहे निशु क्लिनिक के प्रबंधक/तथाकथित चिकित्सा लक्ष्मी को 22 अक्टूबर 2026 को नोटिस देकर स्वास्थ्य केंद्र चलाने के विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेख उपलब्ध कराए जाने के तीन दिन में निर्देश दिए।
जिस पर प्रबंधक/तथाकथित चिकित्सक लक्ष्मी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पीयूष यादव द्वारा दिए गए नोटिस की समय अवधि में चिकित्सालय चलाने के अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने पर थाना कोतवाली जरीफनगर में अपराध संख्या 305 धारा 318/4,15/2 तथा 15/3 के अंतर्गत के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराते हुए थाना प्रभारी को अवगत कराया की उपरोक्त तथाकथित चिकित्सक लक्ष्मी द्वारा स्थानीय लोगों से धोखाधड़ी करके फर्जी तरीके से स्वयं को डॉक्टर दर्शाकर मानव जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो भारतीय चिकित्सा परिषद के अधिनियम 1956 का उल्लंघन है।चिकित्सा अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के उपरांत निशु क्लिनिक उस्मानपुर के प्रबंधक/चिकित्सक लक्ष्मी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply