अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chamoli Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

On: October 30, 2026 6:27 PM
Follow Us:
Chamoli Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा
---Advertisement---

चमोली (उत्तराखंड): Chamoli Helicopter Crash उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया है। बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें एक पायलट और पांच यात्री शामिल थे। सभी पांच यात्री कर्नाटक के बेंगलुरु के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि हेलीकॉप्टर का पायलट दिल्ली का रहने वाला था। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

 

उत्तराखंड मौसम: देहरादून में हल्की बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए भरी थी उड़ान

जानकारी के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान क्षेत्र में बर्फबारी और खराब मौसम की स्थिति बनी हुई थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया और वह चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में हाथी पर्वत के पास लापता हो गया।

कुछ ही देर बाद प्रशासन को सूचना मिली कि हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सेना की सूचना पर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना सबसे पहले भारतीय सेना की ओर से चमोली के जिलाधिकारी को दी गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। घटनास्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और आईटीबीपी की टीमों को रवाना किया गया।

Chamoli Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत
Chamoli Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन के अनुसार, बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर के जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। हेलीकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए सक्रिय कर दिया गया।

Chamoli Helicopter Crash खराब मौसम के बीच हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जिस समय हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी, उस दौरान इलाके में बर्फबारी हो रही थी। पहाड़ी क्षेत्र में खराब मौसम और कम दृश्यता के बीच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने एक बार फिर उत्तराखंड में हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल हादसे में सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच और संबंधित तकनीकी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही चल सकेगा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply