Sahaswan News: डेड शताब्दी से आस्था का केंद्र बना नाथ बाबा का मंदिर, आज भी छत का इंतजार
चर्म रोग से मुक्ति की कामना लेकर पहुंचते हैं श्रद्धालु, बारिश में खुले आसमान के नीचे विराजमान रहते हैं बाबा नाथ
सहसवान (बदायूं) सहसवान-इस्लामनगर मार्ग पर नगर सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर सरसोंता तीर्थ स्थल स्थित गोरखनाथ बाबा पीठ का नाथ मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि यहां चर्म रोग से पीड़ित लोग बाबा नाथ के दरबार में पहुंचकर रोग से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं।मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु मंदिर में धूप और प्रसाद चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार,करीब दो-तीन दशक पहले जब चर्म रोगों के उपचार के साधन सीमित थे।और उसे समय चरम रोग बड़े पैमाने पर लोगों को होते थे चर्म रोग की दवा न होने पर लोग तब बाबा नाथ के मंदिर में पहुंचकर स्वस्थ होने की प्रार्थना करते थे। श्रद्धालुओं के बीच मंदिर की मान्यता आज भी कायम है।दूर-दराज से आने वाले आस्थावान लोग मंदिर में नतमस्तक होकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं।

शासन-प्रशासन से भव्य मंदिर निर्माण की मांग:-श्रद्धालुओं ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि गोरखनाथ बाबा पीठ के नाथ मंदिर का भव्य निर्माण कराया जाए तथा परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।इससे न केवल धार्मिक स्थल का विकास होगा,बल्कि वर्षों से चली आ रही लोगों की आस्था को भी सम्मान मिलेगा।अब देखना यह है कि श्रद्धालुओं की इस मांग पर संबंधित अधिकारी कब तक ध्यान देते हैं।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

