अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

स्कूली बच्चों से भरे टेंपो में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक व तीन अन्य सहित चार लोगों के विरुद्ध हुआ मुकदमा पंजीकृत

On: October 1, 2026 6:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

स्कूली बच्चों से भरे टेंपो में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक व तीन अन्य सहित चार लोगों के विरुद्ध हुआ मुकदमा पंजीकृत

सहसवान (बदायूं) सहसवान बिसौली मार्ग पर ग्राम महमूदपुर उधा के निकट टेंपो में बैठकर सहसवान स्कूल जा रहे बच्चों के टेंपो में अवैध बालू से भरे हुए ट्रैक्टर चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी।जिससे सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जहां उनका उपचार चल रहा है जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हाल-चाल जाना।
हादसे में घायल किशनपाल के पिता हर विलास पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम इब्राहिमपुर गढ़ी ने सहसवान कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ट्रैक्टर संख्या यूपी 24बीक्यू 2286 के चालक महेंद्र सिंह पुत्र अज्ञात निवासी महमूदपुर उधा तथा रेता खनन करने वाले रफीक पुत्र नफासत अली,फैसल पुत्र ना मालूम निवासी मोहल्ला हरना तकिया ओशन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर उधा के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कराए जाने की मांग की जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 511 धारा 281,125बी, के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply