अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha:ढक्का-फिरोजाबाद गांव में चौधरी शाहनवाज ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से संवाद* 

On: September 28, 2026 7:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*ढक्का-फिरोजाबाद गांव में चौधरी शाहनवाज ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से संवाद*

Amroha समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र-42 के ढक्का-फिरोजाबाद गांव में आजाद समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी चौधरी शाहनवाज ने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव के विभिन्न समाज के लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और स्थानीय परिस्थितियों को लेकर बातचीत की

Amroha News : अमरोहा में गरजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने चौधरी शाहनवाज का स्वागत करते हुए उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। चौधरी शाहनवाज ने लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके साथ क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।

Amroha
Amroha

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का उद्देश्य केवल लोगों से मिलना ही नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना भी है। गांव के लोगों से मिले प्यार, सम्मान और अपनापन के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

चौधरी शाहनवाज ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद करने से जमीनी स्तर की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता से जुड़ाव और संवाद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान गांव के विभिन्न समाज के लोग मौजूद रहे और जनसंपर्क के दौरान आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

इस मोके पर धर्मपाल, गुड्डू सिह, बिकुल, रामपाल, बलविंन्द्र सागर ,चरनसिह, बहादुर, दिनेश, कमलसिह, चन्द्रसैन पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply