अमरोहा में सपा का बड़ा दांव! कपिल गुर्जर को मिली कमान, चौपाल और कैडर पंचायतों से साधेंगे समीकरण
समर इंडिया अमरोहा जावेद चौधरी
Up politics उत्तर प्रदेश की सियासत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी ने अमरोहा जनपद में संगठन को धार देने के लिए एक बहुत बड़ा दांव चल दिया है!”
“पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, बिजनौर से पूर्व प्रत्याशी रहे तेज-तर्रार नेता कपिल गुर्जर को अमरोहा जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी संगठन को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।”
UP में अगले 3 दिन तक होगी भारी बारिश, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
“पार्टी के निर्देश के मुताबिक, कपिल गुर्जर अब अमरोहा के कोने-कोने में उतरेंगे। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जन-चौपालें और कैडर पंचायतें आयोजित की जाएंगी। मकसद साफ है—सपा की नीतियों, और अखिलेश यादव के कार्यकाल के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचाना और जनता को पार्टी से जोड़ना “इस जिम्मेदारी के बाद से अमरोहा के समाजवादी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस मौके पर हजारों की तादाद में लोग उपस्थित रहे और राजनीतिक गलियारों में इस फैसले की चर्चा जोरों पर है।”
अब देखना यह होगा कि अमरोहा की सियासत में कपिल गुर्जर का यह चौपाल वाला फॉर्मूला कितना बड़ा असर दिखाता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा

