सर्वाेच्च प्राथमिकता पर करें शिकायतों का निस्तारण : जिलाधिकारी अवनीश राय
बदायूं।तहसील दातागंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शनिवार को तहसील दातागंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।उन्होंने ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस मेंप्राप्त शिकायती पत्रों में भूमि की पैमाइश कराने,चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने आदि की शिकायते प्राप्त हुईं।जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सीडीओ गामिनी सिंगला व अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 
