एक करोड़ की चोरी की साजिश में वसीम की पत्नी, भाई और साला भी शक के घेरे में
बदायूं।सिविल लाइंस थाने की नवादा चौकी क्षेत्र में दास डिग्री कॉलेज के पास कार का शीशा तोड़कर 85 लाख रुपये और 101.68 सोने की चोरी कराने की साजिश में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है।जांच में चोरी की साजिश में मुख्य अभियुक्त वसीम की पत्नी-भाई और साला भी शामिल थे।चोरी की गई रकम में से 6 लाख रुपये वसीम ने परिजनों को भेजे थे,ऐसा पुलिस को जांच में मालूम हुआ है। वसीम और साजिश रचने वाला ड्राइवर आरिफ अंसारी अभी जेल में बंद है।
उधर,नवादा के आसपास घूमते हुए शाम को ड्राइवर आरिफ, कारीगर सरफराज के साथ शहर में लौट आया।घटना की सूचना कारीगर सरफराज ने तुरंत सर्राफ को फोन पर मेरठ दी। घटना होने के 24 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले,जिससे घटना की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने सर्राफ के ड्राइवर आरिफ और रिश्तेदार वसीम को गिरफ्तार कर लिया था।
नगदी और सोना मिलने पर पुलिस ने आयकर विभाग को भेजा पत्र:-मेरठ के सर्राफ शेख दिलावर हुसैन की कार से बड़ी मात्रा में नगदी और सोना मिलने के बाद पुलिस ने आयकर विभाग को भी एक पत्र लिखा है।सराफ के पास इतनी मात्रा में नगदी और जेवर मिलने पर आयकर विभाग से भी मामले की जांच कराई जाएगी।पुलिस की ओर से आयकर मुख्यालय के लिए भी पत्र भेजा गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

