अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं के मीरापुर में हाहाकार: डेंगू पीड़ित महिला की मौत के बाद दहशत, घर-घर में चारपाई पर लेटे मरीज

On: September 19, 2026 5:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं के मीरापुर में हाहाकार: डेंगू पीड़ित महिला की मौत के बाद दहशत, घर-घर में चारपाई पर लेटे मरीज

बदायूं।वजीरगंज क्षेत्र के मीरापुर गांव में कई दिनों से बुखार फैला हुआ है।कल शुक्रवार को डेंगू पीड़ित गांव की महिला पूजा की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई।वहीं,गांव में 100 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।डेंगू से मौत होने से ग्रामीण दहशत में हैं।कुछ मरीज घरों पर ही इलाज करा रहे हैं,जबकि कई लोग निजी अस्पतालों और अन्य स्थानों पर उपचार करा रहे हैं। इनमें करीब 10 से 15 मरीज ऐसे हैं,जिन्हें हालत बिगड़ने पर दूसरे जिलों में ले जाकर भर्ती कराया गया है।

मीरापुर निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी पूजा पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित थीं।हालत में सुधार न होने पर उन्हें बिसौली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।वहां पिछले दो दिनों से उनका इलाज चल रहा था।17 सितंबर को डॉक्टर ने निजी लैब से उनकी जांच कराई,रिपोर्ट में डेंगू और टाइफाइड की पुष्टि हुई।

हर परिवार में एक बीमार:-शुक्रवार को अस्पताल में ही महिला की मौत हो गई।महिला की मौत के बाद गांव में बीमारी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।अजय, रोहित, मोहन के मुताबिक,मीरापुर में कई दिनों से बुखार के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। किसी घर में एक तो कहीं परिवार के एक से अधिक सदस्य बीमार हैं।कुछ लोग आर्थिक स्थिति और बीमारी की गंभीरता के अनुसार घर पर ही दवा ले रहे हैं,जबकि कई परिवार निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों का सहारा ले रहे हैं।करीब 10 से 15 मरीज दूसरे जिलों में उपचार कराने गए हैं।सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि इस संबंध में संबंधित एमओआईसी से जानकारी ली गई है।महिला की मौत कैसे हुई है यह डेथ ऑडिट पूर होने के बाद ही पता चल सकेगा।

जिले में अब तक 34 डेंगू पॉजिटिव मिले:-जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक 34 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सबसे अधिक 22 मामले जगत ब्लॉक के बीबीपुर गांव में सामने आए हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।वहीं उसावां में भी बृहस्पतिवार को एक पॉजिटिव मिला था।बीबीपुर गांव में डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां जांच और बचाव कार्य कराए गए।यहां तक कि बरेली मंडल से भी टीमों ने आकर गांव का निरीक्षण किया। गांव में बुखार से पीड़ित लोगों की जांच के साथ मच्छरों की रोकथाम के लिए भी कदम उठाए गए, लेकिन अन्य जगहों पर ध्यान नहीं दिया।डेंगू के साथ जिले में मलेरिया और वायरल बुखार के मरीज भी सामने आ रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार होने पर कई लोग पहले स्थानीय स्तर पर उपचार करा रहे हैं। कुछ मरीज निजी चिकित्सकों और जांच केंद्रों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आने वाले आंकड़ों के अलावा निजी स्तर पर कराई जा रही जांच की स्थिति भी बीमारी के वास्तविक फैलाव को समझने में महत्वपूर्ण हो सकती है।

डेंगू मरीजों में सबसे अधिक 22 बीबीपुर के:-जिले में अब तक मिले 34 डेंगू मरीजों में सबसे अधिक 22 बीबीपुर के हैं। नसीरपुर टप्पा में पांच मरीज मिले हैं। इसके अलावा उझानी, वजीरगंज और मुजाहिदपुर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। बाकी मरीज जिले के अन्य क्षेत्रों से सामने आए हैं।जिला मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि लोगों को घरों के आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।साथ ही फॉगिंग की कराई जा रही है|रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply