न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर बदायूं के न्यायालय से आदेश प्रतिलिपि गायब
पेशकार ने वाद में शामिल दो लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर बदायूं के पेशकार सुरेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की न्यायालय में चल रहे बाद संख्या 2024 12070 102545 साबिर हुसैन आदि बनाम श्रीमती बख्तरी ग्राम फूलना मजरा खेड़ा बुजुर्ग परगना तहसील बदायूं धारा 35/2 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय में बाद चल रहा था जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 5 सितंबर को आदेश होने के उपरांत कंप्यूटर पर आदेश भी अपलोड हो गया आदेश की प्रति पत्रावली में सम्मिलित कर दी गई।
पेशकार ने बताया बाद में सम्मिलित अकिलउद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन मोइनुद्दीन पुत्र अंसारुद्दीन निवासी ग्राम हुसैनपुर करोतिया थाना कुंवर गांव जनपद बदायूं द्वारा पत्रावली के आदेश को कई बार देखा गया संभावना है कि उपरोक्त दोनों लोग उपरोक्त पत्रावली से आदेश की प्रति फाड़ कर ले गए।पत्रावली में आदेश की प्रति नहीं मिल रही जिससे यह आशंका है कि उपरोक्त लोग दोनों पत्रावली को चोरी करके अपने साथ ले गए।
पेशकार के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 305 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

