अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा से दरिंदगी, शिक्षिका के भाई पर दुष्कर्म का केस, भेजा जेल

On: September 15, 2026 4:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

Amroha News अमरोहा (हसनपुर)– कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में कक्षा 2 की छात्रा आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को आरोपी मोहसिन पुत्र मकसूद निवासी अब्दुल्लाह कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

घटना घटित होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। और पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।सूत्रों के अनुसार ये घटना 6 सितंबर को आठ वर्षीय बच्ची मोहल्ले में ही आरोपी की बहन के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी मोहसिन बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply