अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर चिकित्सक डॉ अब्दुल हकीम की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की

On: September 14, 2026 7:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर चिकित्सक डॉ अब्दुल हकीम की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की

सहसवान (बदायूं) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर तैनात चिकित्सक डॉ अब्दुल हकीम की आकस्मिक हुई मृत्यु पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर अब्दुल हकीम की हुई आकस्मिक मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी ने मृतक डॉक्टर अब्दुल हकीम को एक अच्छा चिकित्सक, लगनशील, परिश्रमी होने के साथ- साथ मृदुल व्यवहार, की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने एक अच्छा अपना एक साथी खो दिया है।जिसका उन्हें पूरे जीवन दुख रहेगा।

उन्होंने कहा की डॉक्टर अब्दुल हकीम की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
इस मौके पर शोक सभा में अशफाक हुसैन, कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी, गुलशन वीरेंद्र वरिष्ठ फार्मासिस्ट शिवेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार के अलावा भारी तादाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जच्चा बच्चा केंद्र के स्टाफ नर्स के अलावा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply