अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन: बिना नक्शा पास कराए बनी 5 दुकानें सील, अवैध प्लाटिंग पर भी चलेगा बुल्डोजर

On: September 14, 2026 8:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha News :अमरोहा: शहर में बिना अनुमति और मानकों को ताक पर रखकर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसी क्रम में नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत केलसा बाईपास रोड पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 दुकानों को सील (सीज) कर दिया है। यह सभी दुकानें बिना मानचित्र (नक्शा) पास कराए बनाई गई थीं।

एसडीएम सदर के निर्देश पर हुई कार्रवाई एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक के कड़े निर्देशों के बाद राजस्व व प्रशासनिक टीम ने केलसा बाईपास रोड पर औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि इन पांचों दुकानों का निर्माण विकास प्राधिकरण या संबंधित विभाग से बिना नक्शा पास कराए, पूरी तरह से अवैध रूप से किया गया था। नियमों की अनदेखी पुष्ट होने पर तत्काल प्रभाव से दुकानों को सीज कर दिया गया।

नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: एसडीएम कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक ने अवैध निर्माणकर्ताओं को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नक्शा पास कराए और नियमों के विपरीत हो रहे किसी भी निर्माण को शहर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माण करने वाले भूमाफियाओं और बिल्डरों के खिलाफ प्रशासन का यह एक्शन आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

अवैध प्लाटिंग करने वालों की खैर नहीं, होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई इसके साथ ही एसडीएम सदर ने एक और सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के इलाकों में जो लोग बिना ले-आउट या नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी जल्द ही एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो प्रशासन संबंधित निर्माणों पर सीधे ध्वस्तीकरण (बुलडोजर) की कार्रवाई करेगा।

प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके में अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand Weather: देहरादून-उत्तरकाशी में बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

देवप्रयाग में गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत 2 की मौके पर मौत

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में संस्कृत-अंग्रेजी के साथ विदेशी भाषा भी पढ़ेंगे बच्चे

Uttarakhand news:मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने दून विश्वविद्यालय में “बदलती जलवायु में हिमालयः आपदाएं, सतत विकास एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया

Cm dhami ने शासकीय आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया

Uttarakhand news:पुलिस महानिदेशक ने देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच एवं न्यायिक कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply