समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
थाना हसनपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को संबंधित कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामपाल पुत्र करन सिंह शामिल है। वह ग्राम गंगाचोली, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा का रहने वाला है। रामपाल के खिलाफ केस नंबर 1009/10 और FIR नंबर 646/10 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में उसकी कोर्ट में पेशी की तारीख 20 सितंबर 2026 तय है।
दूसरे वारंटी अभियुक्त टेकचन्द्र उर्फ नन्हा पुत्र कन्हा खागी को भी गिरफ्तार किया गया है। वह ग्राम सतेड़ा, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा का निवासी है। उसके खिलाफ केस नंबर 875/08 और FIR नंबर 1208/08 में आईपीसी की धारा 323, 324 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज है।
न्यायालय में उसकी पेशी 28 सितंबर 2026 को होनी है।पुलिस ने बताया कि तीनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद उन्हें संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करने वाले वारंटियों में भय का माहौल बना हुआ है।

