अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

On: September 2, 2026 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा (हसनपुर)- मिशन शक्ति अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। विद्यार्थियों को अनजान लोगों के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड और निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।

ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की सलाह
पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।कायक्रम मविद्याथिया का उत्तर प्रदेश सरकार का विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना शामिल रहीं। पुलिस टीम ने पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

जरूरी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया
पुलिस अधिकारियों ने 112 पुलिस हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी। विद्यार्थियों से किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

पुलिस टीम के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद।
कार्यक्रम में साइबर प्रभारी एवं अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक नेहा नेहरा, महिला हेड कांस्टेबल दिलशेर जहांन, महिला कांस्टेबल सोनम और कांस्टेबल अंकुर कुमार मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply