रांची ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – हिन्दी वेब सीरीज ” इंसानियत के दुश्मन ” का भव्य मुहूर्त के साथ शुटिंग शुरू हुई ! इस मौके पर फिल्म राइटर डायरेक्टर प्रभास राज, निर्माता शबनम राज, फिल्म अभिनेता राहुल सिंह, ऋषभ कुमार, राहुल खन्ना, संजय शर्मा, उत्कर्ष बाजपेई, श्रीदीपा डे एवं अन्य कलाकार सेट पर मौजूद रहे !
लाइट कैमरा एक्शन के साथ शूटिंग की शुरुआत हुई ! वेब सीरीज के मुहूर्त के शुभ अवसर पर पूर्व रक्षा मंत्री संजय सेठ के हाथों दीप प्रचलित कर मुहूर्त एवं शूटिंग का प्रारंभ किया ! पहले शेड्यूल 6 दिवसीय होंगी ! जिसमे रांची, झारखंड के अलग-अलग लोकेशन पर इस वेब सीरीज की शूटिंग की जाएगी !
इस वेव सीरीज की कहानी एक भारतीय ईमानदार सेना के जीवन पर आधारित है ! दिल्ली दूरदर्शन एवं ओ.टी.टी. प्लेटफॉर्म के लिए इस वेब सीरीज का निर्माण किया जा रहा है ! जिस के निर्माता है, सुधा सिने मूवी प्राइवेट लिमिटेड. झारखंड, सुधा सिने मूवी द्वारा पूर्व में भी यह बेरंग सपना ” एवं कहानी किस्मत की जैसी धारावाहिक सीरियल का निर्माण कर चुकी है ! 26 एपिसोड के इस कहानी में इंसानियत के दुश्मन कौन है यही दिखाया जायेगा !

