Amroha Newsहसनपुर-रहरा मार्ग पर डगरौली गांव के पास ग्रामीण बस सेवा की रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर
समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा (रहरा):- जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 35 वर्षीय मुकेश खड़गवंशी की मौत के बाद शनिवार को क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने उनके गांव बुरावली स्थित आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। विधायक ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।बताया गया कि गुरुवार शाम मुकेश अपने ममेरे भाई मदन के साथ बाइक से अपनी ननिहाल गजरौला क्षेत्र के गांव शिशोवाली जा रहे थे। हसनपुर-रहरा मार्ग पर डगरौली गांव के पास सामने से आ रही मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
Hasanpur News-मकान पर जर्जर लोहे का बिजली का पोल टूटकर गिरा
परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके ममेरे भाई मदन का उपचार अभी जारी है। मुकेश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।शनिवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने सरकारी योजनाओं के तहत भी परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

