हरिश्चंद्रवंशीय महिला समाज के तीज मिलन में सखियों ने बिखेरा हुनर और मस्ती का रंग
बदायूं।महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज द्वारा आयोजित हरियाली तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास, उमंग और मनोरंजन से भरपूर रहा।कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा।कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति,नृत्य,हास्य-व्यंग्य और देशभक्ति की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
मानसी ने “बोले चूड़ियां” पर मनमोहक प्रस्तुति दी।वहीं शैफाली के शिव तांडव एक्ट ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।साधना,सुमन, इशु, ज्योति और अलका ने “रिश्तों की डोर” के माध्यम से रिश्तों की खूबसूरती को बेहद भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया।

नीतू ने सास-बहू की नोकझोंक पर आधारित हास्य-व्यंग्य गीत से खूब गुदगुदाया।वहीं अस्मिता, श्वेता, इशिता और नेहा के एक्ट तथा पूनम – नेहा के कॉमेडी एक्ट तथा सीमा- संजना के सास बहू एक्ट ने दर्शकों को जमकर हंसाया।
रंगोली,इशिता और जागृति की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में जोश और गर्व का माहौल बना दिया।
रोजी द्वारा बीच-बीच में सरप्राइज प्रश्न पूछे गए। प्रियंका, निहारिका, कृतिका, ज्योति तथा पूनम द्वारा 1 मिनट गेम कराए गए तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
श्वेता, रंगोली, इशिता, नेहा, जागृति, सुमन, अंजू, निहारिका,कृतिका और प्रियंका सहित पूरी एग्जीक्यूटिव टीम ने जिम्मेदारी और समर्पण के साथ व्यवस्थाओं को संभाला।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रोजी,उपाध्यक्ष रेखा,महामंत्री दीप्ति दीपांक,कोषाध्यक्ष रेनू और सहमंत्री पूनम के सहयोग की भी विशेष सराहना की गई। कार्यक्रम में कुसुम,साधना,सविता,बरखा,नेहा,नूतन,निधि,ईति,मीता,रेनू ,रश्मि,रुचि ,संगीता,सरोज, रजनी ,मोनिका, अंशिका,वंदना,अंजलि,रिचा,श्वेता ,दिया,कविता,ममता,डिंपल,कामिनी,मृदुल आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।अंत में अध्यक्ष रोजी रस्तोगी एवं महामंत्री दीप्ति दीपांक रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।रिपोर्ट-एस.पी. सैनी

