पीलीभीत: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन स्थानीय वृद्धाश्रम में सेवा भाव के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों के साथ केक काटा और उन्हें फल वितरित किए।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन-कल्याणकारी नेतृत्व की सराहना करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विकास चंद्र गुप्ता, विपिन कुमार पांडेय, अमित सक्सेना, अनूप सक्सेना, लखविंदर सिंह, मो० इरफान और अमित वार्ष्णेय उपस्थित रहे। सभी ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

