Kal Ka Mausam-देश के कई राज्यों में मानसून तेजी से दस्तक दे रहा है. अगले 14-15 घंटों में करीब 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस सकती है, जिसकी वजह से लैंडस्लाइड और फिसलन का खतरा बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है.
कहां-कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में 9 अगस्त को तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो फिरोजाबाद, कानपुर, गाजीपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

