अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News : फौजी पति के पास जाने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, आगरा में पिता ने ही ले ली अपनी बेटी की जान, रोंगटे खड़े कर देगी वारदात

On: August 4, 2026 9:47 AM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

आगरा (जैतपुर)। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला ‘ऑनर किलिंग’ (Honor Killing) का एक खौफनाक मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर जैतपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 24 वर्षीय बेटी की इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी, क्योंकि उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ एक फौजी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। हत्या के बाद आरोपी पिता बेटी की लाश के पास ही बैठा रहा।

फौजी से अफेयर और फिर कोर्ट मैरिज बनी मौत की वजह

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला विमल शर्मा पिछले 15 साल से जैतपुर कस्बे में किराए के मकान में अपने परिवार (पत्नी सीता, बेटा अंकुश और बेटी अंकिता) के साथ रह रहा था। 24 वर्षीय अंकिता (BA पास) का पिछले 2-3 साल से 6 किमी दूर नहटोली गांव के रहने वाले अमित पचौरी से अफेयर चल रहा था। अमित ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) में तैनात है।

परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे, लेकिन अंकिता ने 4 महीने पहले अमित से बगावत कर कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद अमित ड्यूटी पर लौट गया और अंकिता अपने माता-पिता के साथ ही रहने लगी। यही बात पिता विमल शर्मा को खटक रही थी।

आधी रात को गूंजी चीखें, लाश के पास बैठा मिला पिता

रविवार रात करीब 12:30 बजे विमल शर्मा के घर से अंकिता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी अनुज और अन्य मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों ने दरवाजा पीटा, लेकिन अंदर से घर की लाइटें बंद कर ली गईं और कुछ लोग छत से भागते नजर आए। पड़ोसियों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो सामने विमल शर्मा खड़ा था। वह पुलिस को डरते हुए ऊपर वाले कमरे में ले गया, जहां फर्श पर अंकिता का खून से लथपथ शव पड़ा था और उसके गले में चुनरी कसी हुई थी।

‘पानी सिर से ऊपर हो गया था, उसने नाक कटवा दी’

पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता विमल शर्मा ने तुरंत अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस से बेखौफ होकर कहा, “मुझे बेटी की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। उसने मेरी नाक कटवा दी थी। कई बार उसे समझाया लेकिन वह मान नहीं रही थी। पानी सिर से ऊपर हो गया था, इसलिए उसे मार डाला।”

मां के भी शामिल होने की आशंका

डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल के हालात देखकर पुलिस को आशंका है कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं और अंकिता की मां की भूमिका भी संदिग्ध है। हालांकि, पिता ने अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस सभी पहलुओं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply