अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बाइक स्टंट का विरोध करना एक किशोर को भारी पड़ा,  एक युवक ने धारदार हथियार से किया हमला

On: August 2, 2026 9:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा):- कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में रविवार को बाइक स्टंट का विरोध करना एक किशोर को भारी पड़ गया। आरोप है कि खतरनाक स्टंट करने से मना करने पर गांव के ही एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव गंगाचोली निवासी विशाल पुत्र दयाराम (17 वर्ष) ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक दो बाइकों को आपस में बांधकर स्टंट करने का दबाव बना रहा था। विशाल ने इस खतरनाक स्टंट का विरोध किया और ऐसा करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने विशाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में विशाल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल विशाल को लेकर हसनपुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल को प्राथमिक उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हसनपुर भेजा, जहां उसका उपचार किया गया।कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शेख चिल्ली व उनकी टीम के शानदार हास्य प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल देर तक हंसी के ठहाकों से गूंजता

Amroha Crime News : मां के कमरे में पहुंची बेटी तो उड़ गए होश; हत्या कर आत्महत्या का रूप दे रहा था कातिल

संज्ञेय अपराध की आशंका में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट भेजा गया

अब्दुल अज़ीज़ के निधन से दौड़ी शोक की लहर, जलाया हुआ शिक्षा का चिराग क्षेत्र को शिक्षा से रोशन करता रहेगा

हत्यारोपी को तमंचा थमाकर जेल भेजने का खेल: बदायूं एसएसपी ने एसएसआई को किया निलंबित, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

आर्य समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply