अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Prayagraj Crime News : गर्लफ्रेंड के लिए ‘दृश्यम’ जैसी साजिश… कत्ल के बाद दोस्त ने ही रची अपहरण की कहानी, UPI ट्रांजेक्शन से खुला राज

On: July 31, 2026 9:21 PM
Follow Us:
Prayagraj Crime News
---Advertisement---

Prayagraj Crime News-प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने दोस्ती के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहां एक लड़की के चक्कर में दोस्त ने ही अपने जिगरी दोस्त की हथौड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए कातिल ने हत्या को अपहरण (Kidnapping) का रूप देने की पूरी कोशिश की। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और एक UPI ट्रांजेक्शन ने कातिल की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

गर्लफ्रेंड को लेकर था विवाद, गंगा किनारे रची मौत की साजिश

दरअसल, मृतक सुमित की एक गर्लफ्रेंड थी, जिसे उसका दोस्त शिवम भी एकतरफा चाहने लगा था। शिवम ने पहले तो सुमित को प्यार से समझाने की कोशिश की कि वह उस लड़की को छोड़ दे, लेकिन सुमित नहीं माना।

इसके बाद शिवम ने एक खौफनाक प्लान बनाया। वह सुमित को बातचीत करने के बहाने गंगा किनारे ले गया। वहां मौका पाते ही शिवम ने सुमित के सिर पर हथौड़े से जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहचान मिटाने के उद्देश्य से शिवम ने सुमित की लाश पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी।

कत्ल के बाद ऐसे रची अपहरण की झूठी कहानी

सुमित की हत्या करने के बाद शिवम ने बड़ी ही चालाकी से सुमित के मोबाइल का इस्तेमाल किया। उसने सुमित के घरवालों से कई बार UPI के जरिए पैसे मंगवाए, ताकि परिजनों को लगे कि सुमित अभी जिंदा है। खौफजदा परिजनों ने अलग-अलग अमाउंट में करीब 7 हजार रुपये भेजे भी। इसके बाद शिवम ने सुमित के घरवालों से 50 लाख रुपये की भारी-भरकम फिरौती मांग ली।

1 हजार के UPI ट्रांजेक्शन ने खोल दी पोल

शिवम ने प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में एक सिम बेचने वाले को UPI से 1 हजार रुपये का पेमेंट किया और उससे 900 रुपये नकद वापस ले लिए। साथ ही उसने एक नया सिम भी खरीदा। इसके बाद वह एयरपोर्ट के पास गौसपुर कटौला स्थित अपनी बुआ के घर पहुंच गया।

वहां उसने सबूत मिटाने के लिए सुमित का मोबाइल तोड़ दिया और दूसरे मोबाइल से वाई-फाई (Wi-Fi) कनेक्ट करके इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाई। इसी आईडी से उसने सुमित के घरवालों से दोबारा फिरौती की मांग की।

पुलिस और SOG ने दबोचा

इस हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाने में जुटी सोरांव पुलिस और SOG की टीम ने इसी UPI ट्रांजेक्शन के सुराग (Clue) पर काम किया और आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से हुई पूछताछ में शिवम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी वारदात का सिलसिलेवार खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और नया सिम कार्ड भी बरामद कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply