अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डग्गामार वाहनों का बढ़ता आतंक, यात्रियों की जान से हो रहा खिलवाड़

On: July 31, 2026 8:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर/अमरोहा। नगर के सम्भल अड्डा, रहरा अड्डा व हसनपुर बाईपास पर डग्गामार (अवैध) वाहनों का संचालन लगातार बढ़ता जा रहा है। निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए सड़कों पर दौड़ रहे ये वाहन न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।

क्षमता से अधिक सवारियां भरकर तेज रफ्तार में संचालित होने वाले इन वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बिना ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर सवारियां भरने के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बीच सड़क पर वाहनों को रोककर सवारियां बैठाने और उतारने से आम राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों को तत्काल सीज किया जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और सड़क व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply