अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasnpur news-अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार 10 वाहन बरामद,

On: July 29, 2026 7:50 PM
Follow Us:
hasnpur
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर पुलिस ने बुधवार को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की है। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात वाहन चेकिंग के दौरान रामपुर भूड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास एक खंडहरनुमा कमरे में छिपे चार संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश निवासी कल्याण वाली मढ़ैया, ईश्वरचंद निवासी अंबेडकर नगर, बंटी शर्मा उर्फ बोबी निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी तथा कुंदन सिंह निवासी गंज घोसियान, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अमरोहा, बुलंदशहर और आसपास के जिलों से दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें ग्राहकों को धोखे से बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस के अनुसार बरामद वाहन गजरौला, रहरा, आदमपुर, हसनपुर तथा बुलंदशहर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

इस सफल कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक अंकुर मलिक, हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार, सचिन कुमार तथा कांस्टेबल गौरव कुमार और अतुल मलिक की टीम ने अंजाम दिया।पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी होने से क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है और अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply