अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर में बड़ा हादसा टला : पुल की रेलिंग पर चढ़ी 30 यात्रियों से भरी रोडवेज

On: July 29, 2026 7:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर:- हसनपुर संभल मार्ग पर बुधवार सुबह लगभग 9:30 बजे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। बदायूं के इस्लामनगर से बिल्सी के रास्ते होकर दिल्ली जा रही सवारियों से भरी एक रोडवेज बस ग्राम काला खेड़ा पुल पर अनियंत्रित होकर लोहे की बनी हुईं रेलिंग पर जा चढ़ी।

इस अनहोनी में बस में सवार लगभग 30 यात्रियों की जान बच गई व रोडवेज बस चालक विकास कुमार ने बताया की पुल पर बस के आगे स्कॉर्पियो कार चल रही थी, अचानक स्कॉर्पियो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। स्कॉर्पियो गाड़ी को बचाने के लिए बस चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया उसी दौरान तेज़ रफ्तार बस सीधे ही पुल की रेलिंग पर जा चढ़ी व उसमें अटक गई।

बस के रेलिंग पर चढ़ते ही अंदर बैठे यात्रियों में कोहराम मच गया। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बस का फ्रंट हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और क्रेन को बुलाकर रेलिंग में फंसी बस को निकाला गया। सूचना मिलते ही आनन फानन में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और सभी सुरक्षित यात्रियों को अन्य बस में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर DM ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना 

Hasanpur News:शारीरिक व मानसिक रूप से व आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने के सम्बन्ध में 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार 

सहस्त्रबाहु की नगरी के पौराणिक स्वरूप की बहाली के लिए हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री के नाम सोमवार को एसडीएम के लिए सौंपेंगे ज्ञापन

अमरोहा पुलिस का ‘गुड वर्क’: महिला का 1.5 लाख का खोया हुआ पर्स खोज निकाला, ईमानदारी की हो रही जमकर तारीफ

रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत, सांत्वना देने पहुंचे विधायक ने की आर्थिक मदद

Amroha News:हसनपुर-रहरा मार्ग पर डगरौली गांव के पास ग्रामीण बस सेवा की रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर 

Leave a Reply