अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रमुख सड़कों, चौराहों पर पानी भर जाने की वजह से राहगीरों, वाहन चालकों, मरीजों व विद्यार्थियों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना

On: July 28, 2026 8:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा) अमरोहा जनपद के आसपास तेज़ बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, तो दूसरी ओर नगर में जलभराव की समस्या ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पानी भर जाने की वजह से राहगीरों, वाहन चालकों, मरीजों और विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश के बाद रहरा अड्डा, बाईपास मार्ग, सरकारी अस्पताल रोड तथा सुखदेवी इंटर कॉलेज के आसपास जलभराव की स्थिति बन गई।

 

कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, जिससे लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर पालिका परिषद के जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है। लोगों ने नगर पालिका से स्थायी समाधान की मांग की है।

 

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। किसानों का कहना है कि गन्ना, धान और बाजरा जैसी खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा बेहद लाभदायक साबित होगी। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रही फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।

लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। मौसम सुहावना होने से लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply