अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha news -होटल परिसर में छिपे एक विषैले सांप ने जयवर्धन को डंसा, हायर सेंटर किया रेफर

On: July 26, 2026 7:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए वर्षों से बंद होटल की साफ-सफाई के दौरान एक युवक को विषैले सांप ने काट लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर खालसा निवासी जयवर्धन (40 वर्ष) पुत्र पुरुषोत्तम के साथ हुई। जयवर्धन का रहरा रोड स्थित शाहपुर के पास एक होटल है, जो पिछले करीब पांच वर्षों से बंद था। सावन माह में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले होटल को दोबारा संचालित करने की तैयारी के तहत रविवार को वह साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य करा रहे थे।

इसी दौरान होटल परिसर में छिपे एक विषैले सांप ने उनके सीधे पैर में डंस लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जयवर्धन के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर पहुंचाया।सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि मरीज को आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है तथा उसकी स्थिति को देखते हुए आगे के उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

सावन और बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने के कारण चिकित्सकों ने लोगों से साफ-सफाई या झाड़ियों वाले स्थानों पर कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply