अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मां चामुंडा देवी मंदिर के सौंदर्याकरण कार्य का शुभारंभ

On: July 12, 2026 8:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर। नगर स्थित प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर के सौंदर्याकरण कार्य का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 1 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे इस विकास कार्य का शुभारंभ हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने किया।इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि मंदिर का सौंदर्याकरण हसनपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के साथ-साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में एक बड़ा हॉल, यात्री शेड, भव्य मुख्य द्वार, टॉयलेट ब्लॉक तथा विद्युत आपूर्ति के लिए 5 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र खड़गवंशी, मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. शिवचरण दास अग्रवाल, हसनपुर अग्रवाल सभा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, डॉ. शिवस्वरूप अग्रवाल, डॉ. भारत वीर अग्रवाल, पर्यटन विभाग के अभियंता दिनेश मिश्रा, ठेकेदार नितिन पंवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।सौंदर्याकरण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि कार्य पूर्ण होने के बाद मंदिर की भव्यता बढ़ेगी और हसनपुर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, रामगंगा पुल पर पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ नदी में लगाई छलांग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम ‘यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट’

हादसे के बाद हंगामा: कार की टक्कर से राहगीर घायल, आरोपी PWD जेई को पुलिस ने लिया हिरासत में

वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़: पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, कब्जे से बरामद हुईं चोरी की दस बाइक

कलयुगी बेटे की हैवानियत: जमीन के बंटवारे और किस्त के रुपये न मिलने पर कुल्हाड़ी से गला काटकर कर दी पिता की हत्या

बदायूं में बड़ा भंडाफोड़: डिटर्जेंट से बन रहा था दूध और रिफाइंड से देसी घी, डेयरी संचालक पर FIR 

Leave a Reply