अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बुलंदशहर में मूसलाधार बारिश की वजह से मस्जिद की बाउंड्रीवॉल गिरने से 3 की मौत, तीन लोग घायल

On: July 10, 2026 8:59 AM
Follow Us:
बुलंदशहर
---Advertisement---

बुलंदशहर। जिले में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश की वजह से आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। इस बीच मूंडाखेड़ा में बारिश के कारण एक मस्जिद की बाउंड्रीवाल ढह गई। इस हादसे में छह लोग बाउंड्रीवॉल के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत अभियान शुरू किया। इसके बाद मलबे में फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकाला गया।

छह लोग मलबे में दबे
जानकारी के मुताबिक छह लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि चार घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इस तरह से मृतकों की संख्या तीन हो गई है। वहीं बाकी के तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से मस्जिद की बाउंड्रीवॉल गिरने से यह हादसा हुआ।

तीन लोगों की मौत
घटना की जानकारी देते हुए खुर्जा के ब्व् शोभित कुमार अत्री ने बताया, ष्थाना खुर्जा नगर के ग्राम मूंडाखेड़ा में दीवार गिरने की एक दुर्घटना हुई थी। इसमें कुल 6 लोग मलबे की नीचे दब गए थे, जिसमें से दो लोगों की शुरूआत में ही मृत्यु हो गई थी। 4 अन्य लोग घायल थे, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था, जिसमें से एक अन्य महिला की मृत्यु में हो गई है। घटना में कुल 3 लोगों की मृत्यु हो गई है, अन्य की स्थिति सामान्य है।ष्

दिल्ली में गिरा निर्माणाधीन मकान
बता दें कि इससे पहले बुधवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां दिल्ली के रोहिणी में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच-छह लोगों के मलबे में फंसे होने की आंशका है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थानीय लोग भी खोज एवं बचाव प्रयासों में शामिल हुए। मलबे से दो लोगों को जीवित बाहर निकाला गया था। बीते दिनों दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के बीच रोहिणी सेक्टर 16 में एक एमसीडी स्कूल के पास शाम 4.20 बजे इमारत ढह गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Heavy Rain Alert Uttar Pradesh-आज उत्तर प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में गरजेंगे बादल, मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

गजरौला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 216 जोड़े बने हमसफर 

भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत

Amroha News-पुलिस ने घेराबंदी कर पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

तीन दशक तक सहसवान विधानसभा क्षेत्र में विधायकी का परचम लहराने वाले पूर्व मंत्री ओंमकार सिंह यादव विधायक का दिल का दौरा पढ़ने से पैतृक गांव में हुआ निधन:

ब्रेकिंग समाचार: पूर्व मंत्री ओंमकार सिंह यादव विधायक का पैतृक गांव सिंघोला में दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Leave a Reply