अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-पुलिस ने घेराबंदी कर पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

On: July 9, 2026 8:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना रहरा पुलिस को सफलता मिली। थाना रहरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 156/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 65(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत नामजद आरोपी की तलाश की जा रही थी।मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार को घेराबंदी कर अभिषेक पुत्र प्रीतम, निवासी ग्राम सहोरका, थाना नोएडा, जनपद गौतमबुद्ध नगर, उम्र लगभग 22 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर हुई इस गिरफ्तारी को स्थानीय लोगों ने भी सराहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गजरौला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 216 जोड़े बने हमसफर 

भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत

तीन दशक तक सहसवान विधानसभा क्षेत्र में विधायकी का परचम लहराने वाले पूर्व मंत्री ओंमकार सिंह यादव विधायक का दिल का दौरा पढ़ने से पैतृक गांव में हुआ निधन:

ब्रेकिंग समाचार: पूर्व मंत्री ओंमकार सिंह यादव विधायक का पैतृक गांव सिंघोला में दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

UP Crime News : दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात! पत्नी मायके गई तो पीछे-पीछे पहुंचा पति, गला काटकर दी खौफनाक मौत

मुरादाबाद-अमरोहा बॉर्डर पर महिला का जला हुआ शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीमें जांच में जुटीं

Leave a Reply