अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तराखंड में बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! 60 साल होते ही अपने आप शुरू हो जाएगी पेंशन, CM धामी का बड़ा ऐलान

On: July 7, 2026 8:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के लाखों पेंशनरों और बुजुर्गों को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने शासकीय आवास सभागार से एक ही क्लिक (DBT) के माध्यम से प्रदेश के 9,80,950 लाभार्थियों के बैंक खातों में जून 2026 की पेंशन राशि के तौर पर लगभग 145 करोड़ 42 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

60 साल होते ही अपने आप शुरू होगी पेंशन इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने बुजुर्गों को बड़ी राहत देते हुए अधिकारियों को एक बेहद अहम निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी व्यवस्था लागू की जाए जिससे 60 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही पात्र नागरिक स्वतः (Automatically) वृद्धावस्था पेंशन के दायरे में आ जाएं। इस नई व्यवस्था से बुजुर्गों को पेंशन चालू कराने के लिए किसी अनावश्यक कागजी प्रक्रिया या दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उन्हें समय पर पेंशन का लाभ मिल सकेगा।

’25 साल आगे का सोचें अधिकारी’ समीक्षा बैठक के दौरान सीएम धामी का फोकस दीर्घकालिक विकास पर रहा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी योजना सिर्फ वर्तमान को देखकर नहीं, बल्कि अगले 25 वर्षों की चुनौतियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाए। योजनाएं इतनी प्रभावी होनी चाहिए कि वे अन्य राज्यों के लिए भी ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ का उदाहरण बन सकें।

अक्टूबर तक पूरे होंगे 3 बड़े छात्रावास अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को बेहतर आवासीय और शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को डेडलाइन देते हुए कहा कि बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास डोईवाला (देहरादून), बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास पाइनस (नैनीताल) और बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास सोमेश्वर (अल्मोड़ा) का निर्माण कार्य हर हाल में इस साल अक्टूबर महीने तक पूरा कर लिया जाए।

‘योजनाएं बनाना नहीं, स्थायी व्यवस्था विकसित करना लक्ष्य’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार का लक्ष्य केवल नई योजनाएं बनाना नहीं है, बल्कि एक ऐसी स्थायी और प्रभावी व्यवस्था विकसित करना है जो आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं को भी पूरा करे।” उन्होंने वित्तीय प्रबंधन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, समाज कल्याण सचिव सहित समाज कल्याण विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर: पहाड़ी दरकने से रामगंगा नदी पर बनी 600 मीटर लंबी झील, 700 लोगों की जान पर बड़ा खतरा!

शादी के 6 महीने बाद ही हैवान बना पति, पीरियड्स में बनाए जबरन संबंध, दहेज के लिए भी पीटा

मणिपुर में उग्रवादी हमला : असम राइफल्स के काफिले पर एंबुश, उत्तराखंड के दो वीर सपूत मातृभूमि के लिए शहीद

नैनीताल सेक्स रैकेट का खौफनाक सच: व्हाट्सएप पर फोटो देखकर तय होते थे लड़कियों के रेट, UP-दिल्ली के रईसजादों को चाहिए थीं नाबालिग!

हैवानियत की सारी हदें पार! दुकान में युवक को बनाया बंधक, प्राइवेट पार्ट में पेचकस डालकर की बर्बर पिटाई

उत्तराखंड को रेलवे की बड़ी सौगात: अब टनकपुर से सीधे नांदेड़ तक दौड़ेगी नई ट्रेन, कुमाऊं के लिए खुला तरक्की का नया रास्ता

Leave a Reply