अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देहरादून-मसूरी रोड पर हुआ भारी भूस्खलन, सामने आया Video

On: August 21, 2026 9:22 PM
Follow Us:
dehradun-mussoorie-road-landslide
---Advertisement---

उत्तराखंड में देहरादून-मसूरी मार्ग पर कुठाल गेट से लगभग 5 किलोमीटर आगे एक भीषण भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है। इस हादसे के दौरान रास्ते में एक ट्रक फंस गया है, जिसके कारण मार्ग बेहद संकरा हो गया है और गाड़ियों की आवाजाही में भारी खतरा बना हुआ है। मसूरी जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस मुख्य मार्ग के बजाय ‘हाथीपांव’ वाले वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें, ताकि किसी भी परेशानी और लंबे जाम से बचा जा सके।

 

लैंडस्लाइड की वजह से लगा 2-3 किलोमीटर लंबा जाम
बता दें कि भूस्खलन के चलते सड़क पर लगभग 2 से 3 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है और गाड़ियां बेहद जोखिम उठाकर धीरे-धीरे निकल रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच चुकी है और ट्रैफिक को सुचारू रूप से खुलवाने व स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास एक तरफ से लगातार जारी हैं।

भूस्खलन के बाद का वीडियो हुआ वायरल
लैंडस्लाइड के बाद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहता हुआ नजर आ रहा है कि कुठाल गेट से करीब 5 किलोमीटर ऊपर ये लैंडस्लाइड हो गया है और यहां पर स्थिति ये है कि एक ट्रक फंसा हुआ है। इसके कारण गाड़ियां बड़ी मुश्किल से निकल रही हैं। करीब 2-3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इसकी वजह से नीचे तक पूरा जाम ही जाम है।

मसूरी आने वाले लोग ले सकते हैं हाथी गांव वाला रास्ता
इसके बाद उस शख्स ने कहा कि जो लोग मसूरी आ रहे हैं, तो मैं उनको यही कहूंगा कि प्लीज इस रोड को फिलहाल अवॉयड करें। पीछे हाथी गांव वाले रस्ते से आएं क्योंकि यहां ट्रैफिक जाम है। यहां से गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाड़ियां निकलने में कितना रिस्क ले रही हैं। आप लोग हाथी गांव होते हुए आ सकते हैं। इस सड़क पर तो दोनों तरफ ट्रैफिक जाम है। हाल ही में चमोली में मशहूर कल्पेश्वर महादेव मंदिर के पास लैंडस्लाइड की खबर आई थी। इसके बाद, मंदिर परिसर में भारी मात्रा में मलबा इकट्ठा हो गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply