अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भतीजी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे पल्लेदार की मौत

On: July 6, 2026 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भतीजी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे पल्लेदार की मौत

उघैती।बदायूं-बिजौर राजमार्ग ग्राम ईखखेड़ा के पास शनिवार की रात करीब 11:15 बजे किसी वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।वह अपनी भतीजी की शादी के कार्ड बांटने के लिए उघैती क्षेत्र के गांवों में आए थे। परिवार चलाने के लिए वह पल्लेदारी का काम किया करते थे।जिला संभल के बहजोई देहात निवासी प्रदीप (33) पुत्र बाबूराम की भतीजी की इस माह शादी है। उघैती क्षेत्र के गांवों में शादी के कार्ड बांटकर प्रदीप बाइक से घर लौट रहे थे।गांव ईखखेड़ा के पास किसी वाहन की चपेट में आकर वह गिर गए।राहगीरों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रुदायन पहुंचाया।जहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर बिखरे मिले शादी के कार्ड के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।रोते बिलखते परिवार वाले पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे।परिजनों के अनुसार, मृतक प्रदीप तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।तहरीर आने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।(रिपोर्ट-जयकिशन सैनी)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply