अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

On: July 4, 2026 11:40 AM
Follow Us:
ketan-agarwal-murder-case
---Advertisement---

ketan-agarwal-murder-case-पुणे। पुणे के हाई-प्रोफाइल बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal Murder Case) में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में जहां एक तरफ पुलिस ने हत्या की पूरी सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश किया है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य आरोपी चेतन चौधरी के परिवार ने उसके बचाव में उतरकर सबको हैरान कर दिया है। इसी बीच, हत्या की आरोपी मंगेतर सिया गोयल के एक बेशर्म वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

‘मेरा भतीजा शरीफ है, मैंने उसे किसी लड़की के साथ नहीं देखा’ मुख्य आरोपी चेतन चौधरी के चाचा उदाराम चौधरी ने मीडिया के सामने आकर अपने भतीजे का बचाव किया है। उन्होंने कहा, “मीडिया में जो बातें चल रही हैं, सच्चाई उससे अलग है। हमारा परिवार चेतन को अच्छी तरह जानता है। वह बेहद ईमानदार, सरल और हमेशा मुस्कुराने वाला लड़का है। वह हमारे पड़ोस में ही रहता था और हमने उसे कभी किसी लड़की के साथ कार में बैठे या बात करते नहीं देखा।”

उदाराम ने आगे बताया कि चेतन एक बेहतरीन क्रिकेटर भी है, जिसकी बल्लेबाजी देखने लोग दूर-दूर से आते थे। उन्होंने बताया कि चेतन के पिता पिछले 35 वर्षों से पुणे में ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे हैं।

पुलिस की थ्योरी: इंटरनेट पर सर्च किया मर्डर का तरीका, किले में की रेकी चाचा के दावों के उलट, पुलिस की जांच में रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल की हत्या उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर लोहागढ़ किले में की थी। दोनों ने केतन को चट्टान से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।

जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात से पहले दोनों ने इंटरनेट पर ‘हत्या करने के तरीकों’ के बारे में सर्च किया था। इतना ही नहीं, दोनों ने लोहागढ़ किले जाकर पूरी साजिश की रेकी और रिहर्सल भी की थी। यहां तक कि पुलिस पूछताछ में क्या जवाब देना है, इसका भी दोनों ने पहले से अभ्यास कर लिया था।

कातिल मंगेतर की बेशर्मी! कैमरे पर दिखाई मिडिल फिंगर

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बीच मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार को जब पुलिस सिया को पुणे के मार्केट यार्ड इलाके स्थित उसके घर से हिरासत में लेकर बाहर आ रही थी, तब काले रंग की टी-शर्ट और स्कार्फ पहने सिया ने मीडिया के कैमरों को देखकर कथित तौर पर अपनी बीच वाली उंगली (मिडिल फिंगर) दिखा दी।

सिया की इस बेशर्मी और असंवेदनशीलता को देखकर लोग भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उसके इस व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

Aadhaar Card Update-आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना लाइन में लगे स्मार्टफोन से अपडेट करें Email, वो भी बिल्कुल मुफ्त

Moradabad Accident-आधी रात को मची चीख-पुकार! छत पर सोने गए परिवार पर कहर बनकर गिरी बिजली, महिला की हालत बेहद नाजुक

आगरा में ‘दृश्यम’ जैसी खौफनाक वारदात: पति को मारा, बाथरूम में दफनाकर बना दिया पक्का फर्श…

नाला निर्माण की लापरवाही ने बुझाया घर का चिराग, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर 9वीं के छात्र की मौत

Bageshwar Dham Sarkar-पर्ची खोली तो वो मुझे निपटा देंगे…’ राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का सनसनीखेज बयान, बताया क्यों हैं मौन?

Leave a Reply