अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन: ठगी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

On: July 2, 2026 8:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन: ठगी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बदायूं। तीन साइबर ठगी शिकायतों में एक ही मोबाइल नंबर की संलिप्तता मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच में नंबर का इस्तेमाल वित्तीय धोखाधड़ी और लोगों को साइबर जाल में फंसाकर ठगी करने में होने का आरोप लगा है।पुलिस ने आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम थाने में तैनात उपनिरीक्षक रजत यादव:-साइबर क्राइम थाने में तैनात उपनिरीक्षक रजत यादव ने प्रार्थना पत्र देकर एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।उन्होंने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान एक नंबर चिन्हित हुआ, जिसकी लोकेशन बदायूं में प्रदर्शित हो रही थी। इसके बाद नंबर को समन्वय पोर्टल पर चेक किया गया। जांच में पता चला कि उक्त नंबर से संबंधित तीन साइबर ठगी शिकायतें पहले से दर्ज हैं।शिकायतों के विवरण की पड़ताल करने पर मोबाइल नंबर कई मामलों में संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया:-पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि संबंधित मोबाइल नंबर का उपयोग कथित तौर पर वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया गया। दर्ज शिकायतों में लोगों से ऑनलाइन माध्यम से धनराशि हड़पने और साइबर ठगी करने के आरोप मिले हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मोबाइल नंबर धारक अंशुल सक्सेना की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।अब पुलिस मोबाइल नंबर से जुड़े तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल,डिजिटल ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply