सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय सहसवान के कर्मचारियों ने संभ्रांत लोगों के साथ मनाया वन महोत्सव कार्यक्रम
आम बाहर आपके द्वारा, योजना के अंतर्गत प्रथम दिवस को स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण करके मनाया गया पखवाड़ा
सहसवान।बदायूं वन महोत्सव महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत सामाजिक वानिकी क्षेत्र सहसवान के कर्मचारियों ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ सहसवान तहसील के ग्राम मानकपुर स्थित सरसोता पौराणिक शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर “आम बाहर,आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आम के पौधों (वृक्षों) का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी,सुशील कुमार सिंह सहसवान एवं समस्त स्टाफ,ग्राम प्रधान हरेंद्र यादव,मंदिर के महंत तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई तथा उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से हरित वातावरण को बढ़ावा देना, फलदार पौधों के रोपण को प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीणों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देना रहा।ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधों को लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।इस मौके पर वन दरोगा विजय सिंह सुशांत कुमार के अलावा अनेक कर्मचारी एवं संभ्रांत लोग उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 


