जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बिसौली, पुलिस ने 9 उपद्रवियों को दबोचा
पुलिस ने उपद्रवियों के निशानदेही पर तमंचा,कारतूस,भाले और फरसा समेत भरी असलाह किया बरामद
बिसौली में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में बिसौली पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर तमंचा,कारतूस,भाले,फरसा,सरिया,स्टील पाइप और डंडे बरामद किए हैं।सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसेरा गांव में बुधवार को दो पक्षों जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीरेन्द्र पुत्र स्व. ब्रजपाल, विचारदेव पुत्र स्व. लटूरी, अनिल पुत्र रामवीरेश,नेजपाल पुत्र थान सिंह,अखिलेश पुत्र हरवीर, अमरपाल पुत्र श्रीपाल,प्रवेश पुत्र कस्तूरी,राजीव पुत्र सुरेशपाल तथा करुपाल पुत्र नेजपाल शामिल हैं।
सभी आरोपी परसेरा गांव के निवासी हैं।घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक भाला नुकीला,एक भाला चपटेदार,दो लकड़ी के डंडे,एक स्टील पाइप,एक फरसा और एक सरिया बरामद किया गया। वहीं आरोपी करुपाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी करुपाल के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी बढ़ा दी हैं।
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।इस मामले में पहले से दर्ज मुकदमे के अलावा गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Related