समर इंडिया संवाददाता- जावेद चौधरी
हसनपुर (अमरोहा): हसनपुर नगर में एक ही दिन में तीन लोगों के निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। अलग-अलग कारणों से हुई इन मौतों ने क्षेत्रवासियों को गहरे दुख में डाल दिया। मोहर्रम के दिन हुई इन दुखद घटनाओं से नगर का माहौल गमगीन हो गया है।
मृतकों के घरों पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार, मित्र, शुभचिंतक और स्थानीय लोग लगातार पहुंचकर परिवारों को सांत्वना दे रहे हैं। तीनों के निधन की सूचना मिलते ही हसनपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
मृतकों का विवरण इस प्रकार है—
1. कलीम बेग (48 वर्ष), निवासी मोहल्ला खंकर वाला कुआं, हसनपुर का हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया।
2. अज़ीम खान (46 वर्ष), निवासी मोहल्ला चमन नवाबान, हसनपुर का भी हृदयाघात के कारण निधन हो गया।
3. नाहिद खान (बुज़ुर्ग, अंडे वाले), निवासी मोहल्ला दुल्ला वाला, लालबाग, हसनपुर का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।
इन तीनों के निधन से हसनपुर ने अपने तीन सम्मानित नागरिकों को हमेशा के लिए खो दिया है। नगरवासियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मोहर्रम के पावन अवसर पर हुई इन दुखद घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को गम और मातम में डुबो दिया।

