अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment : पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

On: June 20, 2026 5:13 PM
Follow Us:
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment
---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment : इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20 जून शनिवार को क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर हो गई है। बंगाल में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से पीएम किसान की 23वीं किस्त के रूप में किसानों को 2-2 हजार रुपये की सौगात दी है।

क्‍या है पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में आता है। साल 2018-19 में इस योजना की शुरुआत हुई थी। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही का पैसा आज 20 जून को खाते में आने वाला है। पिछली किस्त 13 मार्च को आई थी। इस बार किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। जबकि पिछले साल पहली तिमाही की किस्त अगस्त में जाकर आई थी।

आप pmkisan.gov.in पर अपना स्टेटस और Beneficiary List में अपना नाम चेक कर सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर हर लाइव अपडेट आपको यहां मिलती रहेगी।

पीएम क‍िसान की 23वीं क‍िस्‍त जारी, चेक करें अपना खाता
पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना की 23वीं क‍िस्‍त जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्‍च‍िम बंगाल के हुगली में तारकेश्‍वर से 9.44 करोड़ क‍िसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर द‍िए हैं।

हरियाणा के 15.95 लाख किसानों के खाते में आएंगे 319 करोड़
हरियाणा के किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने वाला है। हरियाणा के 15 लाख 95 हजार 644 किसानों के खाते में 319 करोड़ 13 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply