बदायूं में ग्राम समाज की भूमि पर बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
बदायूं के कादरचौक तहसील क्षेत्र के गांव चतुरीनगला में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से बनी एक मस्जिद को आज बृहस्पतिवार शाम ढहा दिया गया।न्यायालय के आदेश पर तहसील सदर की टीम ने यह कार्रवाई की।दो जेसीबी मशीनों की मदद से ढांचे को गिराया जा रहा है।यह कार्रवाई न्यायालय के बेदखली आदेश के अनुपालन में की गई है।


