दो नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनों का अपहरण, चार युवकों पर केस
उसावां। कस्बे के एक मोहल्ले से मंगलवार सुबह दो नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनें अचानक लापता हो गईं।उनके गायब होने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई है।परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने इस मामले में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया दोनों बहनें हाईस्कूल की छात्राएं हैं।मंगलवार सुबह वे टहलने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।आसपास के क्षेत्र,परिचितों और रिश्तेदारों में भी खोजबीन की गई।हालांकि उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।इसके बाद परिवार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों बहनें बिना बताए कहीं नहीं जाती थीं।उन्होंने पुलिस से दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।
परिवार का कहना है कि उन्हें किसी अनहोनी की आशंका है।थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई है।पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस जल्द ही दोनों किशोरियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।इस मामले में टीम गठित कर दी गई हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

