अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जल जीवन मिशन की टंकी पर चढ़ा किशोर, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा; जानें पूरा मामला

On: May 26, 2026 3:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जल जीवन मिशन की टंकी पर चढ़ा किशोर, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा; जानें पूरा मामला

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा में मंगलवार को 16 वर्षीय शिवम पुत्र स्वर्गीय शिवराज जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया।बताया जा रहा है कि किशोर का अपने ताऊ हरिनंदन से संपत्ति को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार शिवम लगातार न्याय की गुहार लगा रहा था,लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया।जैसे ही ग्रामीणों ने किशोर को पानी की टंकी पर चढ़ा देखा, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने किशोर को समझाने का प्रयास किया।करीब दो घंटे बाद वह नीचे उतर गया।पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरा मामला बताया।

यह है मामला:-वजीरगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिवम ने अपने ताऊ को डेढ़ बीघा जमीन बेची थी। लेकिन गलती से छह बीघा जमीन का बैनामा हो गया। इसके लिए वह तहसील के चक्कर काट रहा था कि बैनामा सही कर दिया जाए, लेकिन बैनामा सही न होने पर उसने यह कदम उठा लिया।करीब दो घंटे तक टंकी पर चढ़ने के बाद वह नीचे उतर आया। तहसील स्तर पर उसके मामले में कार्रवाई की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इस्लामनगर डकैती कांड: संभल और हापुड़ के पांच बदमाशों को पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में किया गिरफ्तार 

स्नान करते समय गंगा में डूबी किशोरी का मिला शव, 

बदायूं थाना इस्लामनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिठौली व कस्बा इस्लामनगर मे हुई डकैती/लूट की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा दी गयी बाइट। समर इंडिया 

वाराणसी से कैंची धाम जा रही इनोवा दुर्घटनाग्रस्त, 4 की दर्दनाक मौत

बदायूं में गंगा दशहरा पर पांच श्रद्धालुओं की मौत, अलग-अलग घाटों पर हुए हादसे; 20 लोग बचाए गए

भ्रष्टाचार और अवैध लाइन शिफ्टिंग पर कार्रवाई, दो विधुत संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति

Leave a Reply