अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इस्लामनगर में हुई डकैती के खुलासे में जुटी पांच टीमे, बदमाश पकड़ से अभी दूर 

On: May 25, 2026 5:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

इस्लामनगर में हुई डकैती के खुलासे में जुटी पांच टीमे, बदमाश पकड़ से अभी दूर 

पुलिस इस्लामनगर से सटे जिलों में दे रही है दबिश, कोई ठोस सफलता नहीं लगी हाथ 

बदायूं|19 मई को निज़ाकत के घर हुई डकैती और 22 मई को आमीन से हुई लूटपाट के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार काम कर रही हैं।पुलिस इस्लामनगर से सटे जिलों में दबिश दे रही है,लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है।एसपी देहात हृदेश कठेरिया लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं।इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर में 19 मई की रात कच्छा-बनियान धारी बदमाशों ने निज़ाकत के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और विरोध करने पर निज़ाकत, उनकी पत्नी मिस्कीन, पुत्रवधू फिजा, बेटी और भतीजे के साथ मारपीट की थी।

बदमाश घर से सवा लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये के जेवर समेटकर फरार हो गए थे।इसके बाद 22 मई को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुडिया धुरैकी निवासी आमीन से कंधरपुर ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार बदमाशों ने नगदी और जेवर लूट लिए थे।दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।डकैती और लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार सक्रिय हैं।सर्विलांस,एसओजी और थाना पुलिस की टीमें इस्लामनगर के बॉर्डर से सटे जिलों में दबिश देकर संदिग्धों की तलाश कर रही हैं।पुलिस एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल चुकी है।दोनों घटनाओं के तरीके में समानता मिलने के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर संयुक्त जांच कर रही है।उधर एसपी देहात हृदेश कठेरिया लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में बने हुए हैं और जांच की प्रगति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों घटनाओं के खुलासे तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply