अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अलापुर में निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूबे बालक का शव पुलिस ने कब्र से निकलवाया

On: May 24, 2026 4:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अलापुर में निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूबे बालक का शव पुलिस ने कब्र से निकलवाया

बदायूं| अलापुर थाना क्षेत्र के गाँव में निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूबकर जान गंवाने वाले सात वर्षीय बालक का शव जिला प्रशासन ने कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराए बिना सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था।मामले की जानकारी मिलने पर डीएम के आदेश पर मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।वाटरपार्क को सील कर दिया गया।मामला अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला का है।गांव निवासी ज़फर का पुत्र हसनैन (7 वर्ष) शुक्रवार 23 मई की दोपहर करीब तीन बजे निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूब गया था। हादसे में उसकी मौत हो गई थी।

घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था।बाद में मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची तो मौत के कारणों की पुष्टि और जांच के उद्देश्य से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया गया। डीएम के आदेश पर शनिवार को एसडीएम सदर मोहित सिंह की निगरानी में तहसीलदार ने कब्र से शव बाहर निकलवाया गया। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply