फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बाइक सवारों से लूटपाट करने बाले बदमाशों पर दर्ज हुआ मुकदमा,
बदायूं| क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा युवक से नगदी और जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुडिया धुरैकी निवासी आमीन पुत्र बादशाह ने पुलिस को दी|तहरीर में बताया कि वह 22 मई को अपनी बहन की शादी का सामान खरीदने इस्लामनगर आए थे। सामान नहीं मिलने पर वह वापस घर लौट रहे थे। आमीन बताया कि रात करीब दस बजे कंधरपुर ईंट भट्ठे के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट करते हुए उनके कानों के कुंडल, जेब में रखे पचास हजार रुपये और पैरों की एक जोड़ी पाजेब लूट ली।वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की थी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

