थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में दीवार काटकर टेंट हाउस में घुसे चोर, हजारों रुपये का माल किया पार
बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी चौराहे के पास शुक्रवार रात एक टेंट हाउस में नकब लगाकर हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली गई।इस घटना से इलाके में खलबली मच गई।स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
ओरछी चौराहे के समीप स्थित विनोद टेंट हाउस में अज्ञात चोरों ने देर रात पीछे की दीवार में नकब लगाया।चोर दुकान में रखे कीमती सामान और नकदी समेटकर फरार हो गए।आज शनिवार सुबह जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचे,तो उन्हें दुकान का सामान बिखरा मिला और दीवार में नकब देखकर चोरी का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।


